मेरठः भाजपा नेता के पिता के अंतिम संस्कार को लेकर हुआ हंगामा, कोरोना से हुई थी मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बृहस्पतिवार की रात मेडिकल के कोरोना वार्ड में दम तोड़ने वाले भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित पिता के अंतिम संस्कार को लेकर श्मशान घाट पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, श्मशान घाट के कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव संबंधी उपकरण के बिना मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर मृतक के शव का अंतिम संस्कार हो सका।

uttar pradesh meerut ruscus during last creamation of bjp leader father

इस दौरान श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए अन्य शवों को बाहर ही रोक दिया गया। बताते चलें कि भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित पिता की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गिने-चुने परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट में पहुंचे। इस दौरान श्मशान घाट के आचार्य और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से श्मशान घाट के सभी कर्मचारियों को कोरोना संबंधित बचाव उपकरण दिए जाने की मांग करते हुए शव के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया।

जिसे लेकर काफी देर तक हंगामे के हालात बने रहे। उधर, श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए अन्य शवों को संक्रमण की आशंका के चलते श्मशान घाट से बाहर ही रोक दिया गया। लगभग एक घंटा चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह श्मशान घाट के कर्मचारियों को समझाया। जिसके बाद जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।

uttar pradesh meerut ruscus during last creamation of bjp leader father

भाजपा नेता मुकेश सिंघल और उनके परिवार के सदस्यों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायकों, पार्टी नेताओं की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को नेगेटिव आई। हालांकि महानगर अध्यक्ष के करीबी के पॉजिटिव होने के चलते स्वास्थ्य विभाग संपर्को की खोज बीन में जुटा हुआ है। उधर, शाम में भाजपा महानगर अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए मेरठ से हस्तिनापुर शिफ्ट कर दिया गया है। डीएम और सीएमओ ने भाजपा नेता के पिता की मौत और नेताओं की रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी पार्टी नेता, उसके भाई और पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भाजपा नेता के पिता को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक थी। गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उधर, महानगर अध्यक्ष और उनके परिवार के दो सदस्यों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायक सोमेन्द्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल सहित छह अन्य भाजपा नेताओं का सैंपल जांच के लिए भेजा गया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+