सुरक्षा की गुहार लेकर SSP के पास पहुंचा दरोगा, लव मैरिज के बाद बीवी के परिजनों से है जान का खतरा

मेरठ। यूपी पुलिस के एक दरोगा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरोगा को ससुराल पक्ष से अपनी और अपनी पत्नी की जान को खतरा है। एसपी क्राइम बीपी अशोक ने दरोगा की शिकायत पर उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार यूपी पुलिस में दारोगा है और वर्तमान में उसकी तैनाती अलीगढ़ जिले के इगलास थाने में है। दरोगा प्रदीप कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते हिमाचल प्रदेश की रहने वाली प्रियंका नाम की एक युवती से लव मैरिज की थी। यह लव मैरिज 19 जून को की गई। जिसके बाद युवती प्रमोद के साथ मेरठ में रह रही है। उनका कहना है कि उनकी यह शादी परिजनों को पसंद नहीं थी।

बीवी के परिजन दे रहे है धमकी

बीवी के परिजन दे रहे है धमकी

दरोगा प्रदीप कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी के परिजन उसे और उसकी पत्नी को धमकी दे रहे हैं। उन दोनों को अपनी जान का खतरा है। दरोगा प्रदीप कुमार ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर अपनी व पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

वहीं दरोगा की शिकायत पर एसपी क्राइम बीपी अशोक ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी की सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को भी पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+