UP News: मेरठ पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी नईम को एनकाउंटर में मार गिराया, सिर पर था 50 हजार का इनाम

UP News: मेरठ पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी और कुख्यात बदमाश नईम को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ शनिवार को सुबह 3 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में हुई। नईम अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या का मुख्य आरोपी था।

पुलिस ने नईम पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी मेरठ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। बीते दिनों नईम ने अपने सौतेले भाई, उसकी पत्नी, 1 साल की बेटी और तीन अन्य बच्चियों की हत्या कर दी थी।

UP News Meerut Encounter Naeem Lisari Gate

दरअसल, 9 जनवरी को मेरठ के सुहेल गार्डन इलाके में एक घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में पांच शव मिले। इन शवों में एक दंपत्ति और उनकी तीन बेटियों के शव शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस जांच में पता चला कि नईम ने हत्या करने के बाद घर को बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया। मामले की जांच में जब नईम का नाम सामने आया तो पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर दिया और उसकी तलाश शुरू कर दी।

नईम बार-बार बदलता रहा पहचान

जांच के दौरान पता चला कि नईम ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपना भेष बदला। वह महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में घूमता रहा। इन राज्यों में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस को देखते ही चलाया गोली

मुखबिर की सूचना के आधार पर मेरठ पुलिस ने समर गार्डन इलाके में नईम को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने से बचने के लिए नईम ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें नईम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल नईम को पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से नईम के पास से एक असलहा और अन्य सामग्री भी बरामद की है। इसकी अलावा मुठभेड़ स्थल पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और जांच किए।

मेरठ के एसएसपी ने बताया कि नईम एक शातिर और खतरनाक अपराधी था। पांच लोगों की हत्या जैसे जघन्य अपराध से वह फरार था। पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी बड़ी चुनौती थी। इस एनकाउंटर के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि नईम का एनकाउंटर मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+