योगी के मंत्री दिनेश खटीक से इस्तीफे की खबर पर पूछा गया सवाल, तीन शब्दों में दिया ये जवाब
मेरठ, 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में इस वक्स सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अटकलें हैं कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इन चर्चाओं के बीच बुधवार को मंत्री खटीक से इस्तीफे की खबर पर सवाल पूछा गया तो वह तीन शब्दों में जवाब देते हुए वहां से निकल गए। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे की खबर पर कहा, "कोई विषय नहीं है।"

PWD के 5 अधिकारियों पर गिरी गाज
उत्तर प्रदेश में कई विभागों में बीते दिनों हुए ट्रांसफर के बाद अब विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मामले में सीधे हस्तक्षेपर के बाद पीडब्ल्यूडी के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद के बीच पीडब्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद मंगलवार की रात को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। जितिन प्रसाद आज संसद भवन में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
दिनेश खटीक के कैबिनेट से इस्तीफे की खबरें, क्या बोले मंत्री ?
उधर, जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार के दूसरे कार्यकाल में 100 दिन बीतने के बाद भी राज्य मंत्री दिनेश खटीक को कोई काम नहीं दिया गया। सूत्रों का कहना है कि खटीक इस बात से नाराज हैं कि उनके काम का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। इससे आहत होकर उन्होंने संगठन मंत्री सुनील बंसल से मंगलवार देर रात मुलाकात की है। ऐसी भी खबरें सामने आईं की उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बुधवार को मेरठ में मीडिया कर्मियों ने जब मंत्री खटीक से इसको लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "कोई विषय नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications