मेरठ की बेटी ने अमेरिका के वाशिंगटन में लहराया परचम, 18 प्रतिभागियों में शगुन अग्रवाल ने मारी बाज़ी
मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल ने गुरुवार को भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के साथ भारत का परचम लहराया। ब्यूटी एंड माइंड के इस कांटेस्ट में शगुन ने सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान गिनाकर यह खिताब अपने नाम किया।

महिलाओं की सुंदरता पर कई कविता-कहानियां लिखी जा चुकी हैं। वैसे तो हर महिला अपने आप में एक अलग खासियत रखती है लेकिन भारत की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। भारतीय महिलाओं की चेहरे की आकर्षक बनावट, खूबसूरत आंखें और काले बाल दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यहां की महिलाएं साड़ी में भी एक प्यारी मुस्कान से बड़ी आसानी से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ऐसी एक भारतीय महिला ने अमेरिका के वाशिंगटन में भारत का परचम लहरा दिया है। शगुन अग्रवाल ने अन्य देशों से आई विदेशी महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम मिसेज वॉशिंगटन 2022 का खिताब जीता और भारत को यह गौरव दिलाया।

18 प्रतिभागियों में शगुन अग्रवाल ने मारी बाज़ी
मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल ने गुरुवार को भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के साथ भारत का परचम लहराया। ब्यूटी एंड माइंड के इस कांटेस्ट में शगुन ने सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान गिनाकर यह खिताब अपने नाम किया।
मेरठ के गढ़ रोड पर तुगानिया स्पोर्ट्स के चेयरमैन शौराज अग्रवाल की बेटी शगुन अग्रवाल ने गुरुवार को अमेरिका के वॉशिंगटन में मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब जीता। शौराज अग्रवाल और उनकी पत्नी मीनू अग्रवाल शगुन की इस कामयाबी से काफी खुश हैं। मीनू ने बताया कि पांच दिसंबर को वाशिटंगन के सीऐटल सिटी में मिसेज वाशिंगटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बेटी शगुन अग्रवाल ने भाग लिया। अंतिम चरण में 18 प्रतिभागियों में शगुन अग्रवाल ने सभी को पछाड़ खिताब जीता। मीनू ने बताया कि अंतिम चरण सबसे कठिन था। इस राउंड में शगुन से सोशल मीडिया के नुकसान, फायदे को लेकर सवाल पूछे गए। शगुन ने इस सवाल का जो जवाब दिया वही निर्णायक मंडल को पसंद आया।

घर में है खुशी का माहौल
शगुन की सफलता की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने फोन पर बात कर शगुन को शुभकामनाएं दी। परिजनों ने बताया कि शगुन अग्रवाल की शादी बीकानेर (जयपुर) निवासी उद्योगपति महेश गुप्ता के बेटे कार्तिकेय से चार साल पहले हुई थी। कार्तिकेय अमेरिका में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर हैं और वाशिंगटन में शगुन अग्रवाल के साथ रहते है। शगुन अग्रवाल पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ने न सिर्फ अपना या हमारा बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है और उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications