मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पड़ोसियों ने किया यह खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात लिसाड़ी गेट क्षेत्र का इलाका पांच हत्याओं से दहल उठा। बेरहम कातिलों ने दंपति सहित उनकी तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। बंद घर में पांच लाशें मिलने के बाद हड़कंप मच गया। देर रात तक अधिकारी मौके पर डटे हुए थे।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक सुहेल गार्डन में रहने वाला मोइन राजमिस्त्री का काम करता था। मोइन के भाई सलीम ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9:00 बजे परिवार के लोगों की मोइन से बात हुई थी। इसके बाद से घर का कोई सदस्य कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे सलीम अपने भाई मोईन के घर पर पहुंचा तो बाहर से ताला बंद था।

मामला संदिग्ध देख जब ताला तोड़ा गया तो अंदर से दुर्गंध उठ रही थी। इसके बाद डबल बेड को खोला तो मोइन की पत्नी तरन्नुम की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। वहीं, अन्य कमरों में मोइन और उसकी तीन बेटियों आठ वर्षीय अफसा, चार वर्षीय अजीजा और लगभग सात महीने की मासूम अदीबा की खून से लखपत लाशें बरामद हुईं।
सभी की हत्या धारदार हथियार से की गई थी और पूरे घर में खून फैला हुआ था। यह नजारा देखते ही लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी विपिन ताडा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांचो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: निखिल शर्मा, मेरठ












Click it and Unblock the Notifications