मेरठ: 25-25 हजार के दो इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इंस्पेक्टर भी घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरूवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में पल्लवपुरम इंस्पेक्टर, एक दरोगा और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि दोनों बदमाश मेरठ में निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई 9.90 लाख की लूट में वांछित चल रहे थे।

two rewarded criminals died in police encounter

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि गुरूवार की देर रात निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 9.90 लाख रूपये की लूट करने वाले शातिर बदमाश पल्लवपुरम फेज-2 की उदय सिटी कालोनी में छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने गुरूवार की देर रात उस फ्लैट की घेराबंदी कर ली, जिसमें बदमाश छुपे हुए थे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश को गोली लग गई। जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह पुंडीर समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

two rewarded criminals died in police encounter

मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही एडीजी मेरठ जोन, आईजी मेरठ रेंज और एसएसपी अजय साहनी के अलावा तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान शकील निवासी पल्हैड़ा और भूरा निवासी जाकिर कालोनी के रूप में की। दोनों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम बताया गया है। पुलिस के मुताबिक शकील की थाना पल्लवपुरम में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। जबकि भूरा की थाना लिसाड़ीगेट में हिस्ट्रीशीट खुली है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया शकील ही कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का मास्टर माइंड था। इस लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में ही शकील और भूरा का नाम सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+