मेरठ में मिले दो युवतियों के शव, एक के गले पर गोली का निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका
मेरठ, 13 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों युवतियों के शव सरधना के नानू नहर के नाले में पड़े मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

नाले में उल्टे पड़े हुए थे युवतियों के शव
जानकारी के मुताबिक, सरधना के नानू नहर के नाले में दो युवतियों का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों युवतियों के शव पानी में उल्टे पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि एक युवकी के गले पर गोली लगने का निशान भी है। शवों की हालत देखकर लग रहा है कि वह करीब तीन दिन पुराने हैं। दोनों युवतियों के पास से कोई मोबाइल या अन्य कागजात नहीं मिला है। ऐसे में दोनों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिंक और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों युवतियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
रेप के बाद हत्या की आशंका
बता दें, दोनों युवतियों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोनों ने तिबत्ती लिबास पहन रखा है। माना जा रहा है कि किसी ने दोनों की हत्या के बाद शवों को यहां लगाकर नाले में फेंक दिया। बहरहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि फिलहाल दोनों युवतियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों युवतियों की हत्या का कारण और रेप के बारे में पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications