मेरठ: MLA रफीक अंसारी के फूफा सहित दो कोरोना संक्रमितों की मौत

मेरठ। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी का कहर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से फिर दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मसाला कारोबारी और दूसरे समाजवादी पार्टी से शहर विधायक रफीक अंसारी के फूफा थे। जिसके बाद मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।

two coronavirus infected patients died in Meerut

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मसाला कारोबारी सुशील बंसल (65) बुढ़ाना गेट निवासी थे। बुखार होने पर शुक्रवार को घर से ही उनका सैंपल लेकर निजी लैब में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम करीब 4:30 बजे आई जो कोरोना पॉजिटिव थी। जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई और पता चला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने आ रही है तो उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से लेने उनके घर जाती, इससे पहले ही उनकी मौत की सूचना आ गई। कारोबारी के परिवार के आठ लोगों को क्वारंटीन कर कोरोना की जांच कराई जाएगी।

वहीं, दूसरी तरफ शहर विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि इस्लामाबाद निवासी 70 वर्षीय अयूब अंसारी उनके फूफा थे। शुक्रवार को अयूब की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर रात उन्हें मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शनिवार शाम करीब छह बजे अयूब की मौत हो गई। शहर विधायक का आरोप है कि उनके रिश्तेदार ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, मगर किसी डॉक्टर ने उनकी सुध नहीं ली। वे खुद भी मेडिकल कॉलेज गए थे। लेकिन उन्हें भी वहां अव्यवस्था दिखी।

जिले में एक दिन में हुई दो मौत के बाद अब तक कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 13 हो गया है। इसी के साथ स्वामीपाड़ा और इस्लामाबाद इलाके नए हॉटस्पॉट में तब्दील हो गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि शनिवार को 21 नए मरीजों को कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 230 हो गई है। बताया कि शनिवार को 173 सैंपल में से कुल 21 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 संक्रमित सदर के रविंद्रपुरी निवासी व्यक्ति के कांटेक्ट हैं। तीन संक्रमित मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+