मेरठ में ट्रिपल मर्डर, कमरे में अज्ञात युवती का शव बना रहस्य

मेरठ। यूपी में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मेरठ में अज्ञात लोगों ने पति-पत्नि और एक युवती की बर्बरता से गला रेतकर हत्या कर दी है। इस हत्या में सबसे बड़ा रहस्य जो अभी तक बरकरार है वह है कि कमरे में युवती कौन थी इसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवती का शव नग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर कई जगह चाकू के निशान थे।

Triple murder shock the Meerut police exposes law and order of UP

ट्रिपल मर्डर की यह घटना मेरठ के शास्त्रीनगर के सेक्टर 5 में हुई है। जहां चंद्रशेखर गुप्ता उनकी पत्नी पूनम और एक युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। दंपति का शव फर्श पर पड़ा था जबकि युवती का शब बेड पर पड़ा था। इस घटना का पता तब चला जब घर पर कूरियर वाला सामान देने आया। युवती के शव की शिनाख्त अभी भी जारी है। हत्या की सूचना के बाद एसपी सिटी, एसएसपी, डीआईजी और आईजी मौके पर पहुंचे।

पुलिस का मानना है कि शव के पीछे किसी रिश्तेदार का हाथ हो सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घर में लूटपाट की गयी या नहीं। हत्या की सूचना क बाद मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना व भाजपा लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+