PM मोदी से ज्यादा कमाता है ये 1400 किलो का भैंसा, ठुकरा दिया 7 करोड़ का ऑफर
मेरठ। क्या आप इस बात पर विश्वास कर सकते है कि किसी भैंसे की कमाई प्रधानमंत्री मोदी की सैलरी से कई गुना अधिक हो सकती है। अगर आपका जवाब ना हौ तो इस खबर को जरा गौर से पढ़िए आपको विश्वास हो जाएगा।

मेरठ में हुए ऑल इंडिया कैटल शो में एक ऐसा भैंसा दिखा जिसकी सलाना कमाई 50 लाख रुपए है। हैरान हो गए ना, लेकिन सच्चाई यहीं है। मेरठ कैटल फेयर में 10 सदस्यों वाले निर्णायक मंडल ने 1400 किलो वजनी मुर्रा नस्ल के भैंसे को विजेता चुना। भैंसे का नाम युवराज है और उसकी कमाई राजाओं जैसी है।
युवराज की पर्सनेलिटी भी राजाओं की तरह ही है। 14 फुट लंबा और 5 फुट 9 इंच ऊंचा युवराज रोजाना 20 लीटर दूध पीता है, 5 किलो सेब खाता है और 15 किलो अच्छी क्वॉलिटी की फीड खाता है। अपने आपको फिट रखने के लिए युवराज हर रोज करीब 4 किलोमीटर तक वॉक करता है।
युवराज के मालिक करमवीर के मुताबिक उसपर हर महीने 25 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किया जाता है। युवराज की मां हर दिन करीब 25 लीटर दूध दिया करती थी। अपने नाम की तरह ही युवराज सालाना 50 लाख रुपए कमाता है। इसकी इसी कमाई का नतीजा है कि इसके मालिक ने 7 करोड़ रुपये का ऑफर तक ठुकरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications