मेरठ: किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, पंचायत ने की एक लाख रुपए देने की पेशकश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश भी की। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में पंचायत कर उसपर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं पंचों ने उसकी अस्मत की कीमत एक लाख रुपए लगाई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

teenager physical attack by three boy

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के परिजनों की मानें तो वह रविवार दोपहर गांव के बाहरी छोर पर जंगल में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के वर्ग विशेष के तीन युवकों ने उसे खेत में बंधक बना लिया। किशोरी का आरोप है कि तीनों ने जबरदस्ती उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इन्होंने रेप करने के बाद उसकी चुनरी से गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर पीड़िता की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई और उसने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। इसके बाद बहन उसे लेकर बड़ी मुश्किल से घर आई।

मामला गांव में फैला तो कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात रखी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के दबाव में गांव के लोग देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास करते रहे। दबंगों द्वारा समझौते की एवज में किशोरी के परिजनों को एक लाख की रकम देने की पेशकश भी की गई। मगर किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए समझौते की बात से इंकार कर दिया गया। उधर, एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी अपने घरों से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+