परवरिश के नाम पर घर लाकर बच्चियों से हैवानियत करता था रिटायर्ड कर्मचारी, सीसीटीवी ने खोली पोल

Meerut News, मेरठ। मेरठ जिले में एक बीमा कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी की बच्चियों के साथ रूह कंपा देने वाली घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि परवरिश के नाम पर पूरा खर्चा देने का लालच देकर यह व्यक्ति मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। यह शख्स कई महीने से अपने ही घर में बच्चियों के साथ बेहद घृणित तरीके से यौन शोषण कर रहा था। मेरठ क्राइम ब्रांच ने आरोपी विमल को हिरासत में ले लिया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

क्या था मामला

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में बीमा कंपनी के एक पूर्व अधिकारी का आलीशान मकान है। इस शख्स के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने इसकी हैवानियत की पोल खोल दी। लगभग 65 वर्षीय यह पूर्व अधिकारी खुद को सामाजिक व्यक्ति बताकर लोगों से हमदर्दी जताकर उनकी मासूम, भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाता है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी शख्स विमल चंद को सेक्टर छह, जागृति विहार उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी से मामले में सच्चाई उगलवाने में लगी है। साथ ही पुलिस ने बच्चियों के परिजनों से भी मामले में पूछताछ की है। वहीं मामले में आरोपी के घर का आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मकान के भीतर अक्सर लड़कियां आती जाती थीं, लेकिन भीतर क्या काम हो रहा है इस बारे में उन्होंने अनिभिज्ञता जताई है। बता दें कि बच्चियों के साथ महिलाएं भी आती हैं। सीसीटीवी फुटेज से यह साफ है कि कुछ महिलाएं भी इस कृत्य में शामिल हैं।

क्या कहा एसएसपी नितिन तिवारी ने

क्या कहा एसएसपी नितिन तिवारी ने

मेरठ एसएसपी नितिन तिवारी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए बीमा कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस बच्चियों के बारे में पता करने की कोशिश भी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+