Prabhakar Chaudhary IPS : मुरादाबाद से ट्रांसफर के बाद मेरठ में SSP प्रभाकर चौधरी ने सिंघम स्टाइल में मारी एंट्री

मेरठ, 18 जून: मेरठ के नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपने काम के खास अंजाद को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, प्रभाकर चौधरी को 15 जून को मेरठ का एसएसपी बनाया गया। 15 से 17 तक वह छुट्टी पर रहे। इस दौरान उन्होंने सिंघम स्टाइल में गुपचुप तरीके से शहर घूमा और स्थिति का जायजा लिया। प्राइवेट इनोवा गाड़ी में सिविल ड्रेस में एसएसपी के शहर में निकलने की जब कुछ पुलिसकर्मियों को भनक लगी तो वे सतर्क हो गए। इसे लेकर हड़कंप मचा रहा। प्रभाकर चौधरी उस समय भी काफी चर्चा में आए थे जब वह पीठ पर स्टूडेंट की तरह बैग टांग कर और रोडवेज बस में सवार होकर कानपुर एसपी का चार्ज संभालने पहुंचे थे।

Recommended Video

    मुरादाबाद से ट्रांसफर के बाद SSP प्रभाकर चौधरी ने सिंघम स्टाइल में मेरठ में मारी एंट्री
    2010 बैच के IPS अफसर हैं प्रभाकर चौधरी

    2010 बैच के IPS अफसर हैं प्रभाकर चौधरी

    उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के रहने वाले प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की। प्रभाकर चौधरी बलिया, बुलंदशहर, कानपुर में एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्हें वाराणसी के एसएसपी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। बीते 15 जून को उन्हें मेरठ का एसएसपी बनाया गया। इससे पहले वह मुरादाबाद के एसएसपी थे।

    स्टूडेंट की तरह बैग टांग कर एसपी का चार्ज संभालने पहुंचे थे

    स्टूडेंट की तरह बैग टांग कर एसपी का चार्ज संभालने पहुंचे थे

    प्रभाकर चौधरी अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उस समय भी वह काफी चर्चा में आए थे जब वह पीठ पर स्टूडेंट की तरह बैग टांग कर और रोडवेज बस में सवार होकर कानपुर एसपी का चार्ज संभालने पहुंचे थे। एक कार्यक्रम में प्रभाकर चौधरी ने अपने आईपीएस बनने के पीछे दिलचस्प कहानी बताई थी। उन्होंने बताया था कि वह केमिस्ट्री का लेक्चरर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें आईपीएस बना दिया।

    पहली कोशिश में ही आईपीएस बने थे

    पहली कोशिश में ही आईपीएस बने थे

    प्रभाकर चौधरी को बचपन से की पढ़ने में रुचि थी। वह रोज पांच से छह घंटे पढ़ा करते थे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 76 प्रतिशत अंक ही प्राप्त किए तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी 61 प्रतिशत अंकों से क्लीयर की। एक ही बार में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईपीएस बन गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+