मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर भीषण हादसे में दरोगा की मौत, तीन घायल
मेरठ।
मेरठ बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक भीषण हादसे में दरोगा की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
जानकारी के मुताबिक, बड़ौत के सिरसली ग्राम निवासी एसआई आनंद प्रकाश (47) पुत्र महिपाल सिंह अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में तैनात थे। खरखौदा स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के पास उनकी कार महिंद्रा पिकअप से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दरोगा आनंद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना
पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications