मेरठ: प्रिंसिपल ने शिक्षिका से किया दुष्कर्म, मंगेतर को भेजा वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर उसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रिंसिपल पर पांच माह पहले दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। आरोपी ने शिक्षिका के मंगेतर को वीडियो भेज दी। इससे उसका रिश्ता टूट गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश में देर रात तक दबिश दी।

physical attack with teacher in meerut and case registered

मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि वह किठौर के एक पब्लिक स्कूल में करीब एक साल से पढ़ा रही है। स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके साथ जबरन धमकी देकर रेप किया। विरोध करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। कुछ दिन पहले उसका फलावदा निवासी एक युवक से रिश्ता तय हो गया। जिस पर आरोपी प्रिंसिपल ने उसका अश्लील वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिया। जिसके बाद उसके मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे धमकी मिल रही है कि यदि उसका रिश्ता कहीं हुआ तो वह इसी तरह वीडियो क्लिप भेजकर उसे तुड़वाता रहेगा।

पीड़िता के परिजनों ने जब इसकी शिकायत थाना किठौर पुलिस से की तो उसने शुरू में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में जब यह मामला उच्चाधिकारियों संज्ञान में पहुंचा तब थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी लेकिन वह घर से फरार मिला। एसपी देहात अखिलेश पांडेय का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आर्यन उर्फ गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+