मेरठ: नेशनल खिलाड़ी बोली, 'मुझसे हनी ट्रैपिंग कराना चाहते हैं घरवाले, भाई ने की रेप की कोशिश'

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बीए की छात्रा और नेशनल खिलाड़ी ने अपनी मां व भाई पर गंभीर आरोप लगाये है। पीड़िता की मानें तो उसकी मां लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर अपने सहयोगी के माध्यम से वीडियो बनवाती है और ब्लैकमेलिंग का काम करती है। अब वह अपनी बेटी को भी इसी काम में लगाना चाहती है। पीड़िता की तहरीर पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने मां व भाई को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। 20 वर्षीय नेशनल खिलाड़ी का आरोप है कि उसकी मां लोगों के साथ अश्लील वीडियो बनाने के बाद उनको ब्लैकमेल करके रकम वसूलते हैं। छात्रा का आरोप है कि अब मां व भाई भी उसे इस धंधे में शामिल होने का दबाव बना रहे है। उसके मना करने पर उसके पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली बात तो तब हुई जब सगे भाई ने ही उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला खिलाड़ी किसी तरह अपने भाई के चुंगल से बचकर भागी और एक समाज सेवी संस्था से जा मिली।

लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज कराई शिकायत

लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने अब लिसाड़ी गेट थाने में शिकायती पत्र देकर अपने सगे भाई और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं छात्रा की मां का कहना है कि मेरी बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं है। वह स्कूल और ताइक्वांडो खेलने जाने के नाम पर कई-कई दिन घर से चली जाती थी। उसके भाई ने उसे डांटा तो उसने उस पर ही दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया था। अब वह मुझ पर भी झूठा आरोप लगा रही है। बता दें कि पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या कहा एसपी सिटी ने

क्या कहा एसपी सिटी ने

एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने अपने सगे मां और भाई पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों से बात की जा रही है। सभी तथ्यों की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+