इंडिया के नक्शे पर मुस्लिमों ने खून से लिखा 'भारत माता की जय'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 'कोई मेरी गर्दन पर छूरी भी रख दे तब भी भारत माता की जय नहीं बोलूंगा', ओवैसी के इस बयान के बाद राजनीति में भूचाल आया हुआ है। संसद से सड़क तक बवाल मचा हुआ है। पहले संसद में जावेद अख्तर और अब आम मुस्लिम इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। यूपी के मेरठ में गुरुवार को भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बच्चा पार्क चौराहे पर भारत माता की जय का नारा लगाया। कौन हैं भारत माता और कहां से आया 'भारत माता की जय'

मुस्लिम समाज के लोगों ने ओवैसी की सदस्यता समाप्त करने की मांग की और कहा कि इस तरह की हरकत के लिए इस्लात कभी इजाजत नहीं देता। आपको बता दें कि संसद में जावेद अख्तर ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की थी और भारत माता के नारे लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications