Muskan Pregnancy: जेल में प्रेग्नेंट हुई मुस्कान, बच्चा किसका? सौरभ या साहिल? अब DNA टेस्ट की उठी मांग
Muskan Pregnancy: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। इस केस की मुख्य आरोपी मुस्कान अब गर्भवती पाई गई है। जेल में उल्टियां आने के बाद जब मेडिकल जांच कराई गई तो उसकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हो गई।
5 अप्रैल को जेल प्रशासन ने उसका गायनिक टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। डॉक्टर्स ने बताया कि मुस्कान करीब एक महीने की गर्भवती है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि ये बच्चा आखिर किसका है- पति सौरभ का, प्रेमी साहिल का या फिर कोई तीसरा?

मां को मिलेगी खास सुविधा
जेल नियमों के अनुसार अगर कोई महिला कैदी गर्भवती हो, तो उसे गर्भवती महिलाओं वाली बैरक में रखा जाता है। साथ ही बच्चे को 6 साल की उम्र तक मां के साथ जेल में ही रहने की अनुमति होती है। यही हाल अब मुस्कान के साथ भी होने जा रहा है।
जेल प्रशासन ने मुस्कान को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। उसके खान-पान और हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जेल के डॉक्टर समय-समय पर उसकी जांच भी करेंगे।
कराया जाय डीएनए टेस्ट
मृतक सौरभ के भाई राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर ये बच्चा सौरभ का होगा तो परिवार उसे अपनाने को तैयार है। लेकिन अगर डीएनए टेस्ट में सच कुछ और निकला, तो वे इससे कोई संबंध नहीं रखना चाहेंगे।
राहुल का यह भी कहना है कि सौरभ विदेश से लौटने के बाद महज 6 दिन ही मुस्कान के साथ रहा था। ऐसे में संभावना कम है कि बच्चा उसी का हो। परिवार चाहता है कि पुलिस इस मामले में डीएनए टेस्ट कराए ताकि सच सामने आ सके।
मां बोली- 'हमारे लिए मर चुकी है'
मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने भी अपनी बेटी से दूरी बना ली है। उन्होंने दो टूक कहा कि न मुस्कान से और न ही उसके होने वाले बच्चे से उनका कोई नाता है। वह हमारे लिए अब मर चुकी है।
कविता का कहना है कि वे सिर्फ पीहू (मुस्कान और सौरभ की बेटी) को पालेंगी। बाकी किसी से उनका कोई रिश्ता नहीं है। मुस्कान की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर भी उनका रुख नहीं बदला।
हत्या के बाद हनीमून!
मुस्कान और साहिल ने 3 मार्च को मिलकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पहले सौरभ के खाने में नींद की गोली दी, फिर उसके सोने के बाद दोनों ने गांजा पीया और दो बड़े चाकुओं से सौरभ को मार डाला।
हत्या के बाद दोनों ने शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया और हिमाचल की सैर पर निकल पड़े। 12 दिन तक दोनों गायब रहे और 17 मार्च को मेरठ लौटे। 18 मार्च को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुस्कान की प्रेग्नेंसी कोर्ट में उसकी सजा को प्रभावित करेगी? पुलिस का कहना है कि उनके पास दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और गर्भवती होने के बावजूद कानून सख्ती से पेश आएगा।
इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का साफ कहना है कि गर्भावस्था के कारण सजा में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। कानून के अनुसार फैसला लिया जाएगा, और जो दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications