Meerut : अपराधियों सावधान ! लोकेशन भी ट्रैक करेगी और गोली भी दागेगी पुलिस की ये हाईटेक लाठी
Up Police hightech baton : मुसीबत में ये डंडा थाने और साथियों तक लोकेशन और मैसेज भेजने का काम भी करेगा। यही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर ये हाईटेक डंडा भीड़ को खदेड़ने के लिए रबड़ की गोलियाँ भी दाग सकता है।

जहाँ एक तरफ अमेठी में सेना के जवानो के लिए AK -203 तैयार की जा रही है तो वहीं यूपी के मेरठ में एक इनोवेटर ने पुलिस के लिए ख़ास डंडा तैयार किया है। ये डंडा दिखने में तो आम छड़ी जैसा है, लेकिन मुसीबत में ये थाने और साथियों तक लोकेशन और मैसेज भेजने का काम भी करेगा। यही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर ये हाईटेक डंडा भीड़ को खदेड़ने के लिए रबड़ की गोलियाँ भी दाग सकता है। हालाँकि इनोवेटर श्याम चौरसिया का कहना है कि यह एक प्रोटोटाइप है और उन्हें अगर मदद मिलती है तो इसे मॉडिफाई कर के एक बेहतरीन हत्यार पुलिस के जवानों के लिए वह तैयार कर सकते हैं।

हाईटेक डंडा करेगा अब अपराधियों की नाक में दम
दरअसल, मेरठ के एमआईईटी इंजिनियरिंग के इन्नोवेटर श्याम चौरसिया ने पुलिस के लिए एक खास हाईटेक छड़ी तैयार की है। ये छड़ी दिखने में आम छड़ी की तरह हीं हैं, लेकिन ये हाईटेक पुलिस छड़ी मुसीबत में ड्यूटी पर तैनात सिपाही के मुसीबत में होने पर थाने के पुलिस साथियों तक लोकेशन व मैसेज भेजनें का काम करेगा। उन्होने बताया कि ये स्मार्ट छड़ी थाने से लिंक होगी, इस छड़ी का एक कोड होगा जिसकी मदद से थाने के अधिकारी अपने सिपाही के मुसीबत में होने पर तत्काल उनके लोकेशन पर पहुंचकर उनकी मदद कर सकेंगे।
श्याम चौरसिया का कहना है कि उत्तरप्रदेश में हीं नहीं बल्कि देश भर में कई बार ऐसी घटनाएँ देखने को मिलती हैं, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान को अकेला देख उन पर जानलेवा हमला हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में ये हाईटेक पुलिस छड़ी पुलिस के जवानों की हिफाज़त करेगी।

Recommended Video
डंडे से निकलेंगी रबर की गोलियां
इसके इलावा कई बार परिस्तिथयां नियंत्रण से बाहर चली जाती हैं। जैसे कई बार देखा गया है कि काफी संख्या में भीड़ जुट जाती है और देखते ही देखते पथराव, आगजनी, मारपीट की नौबत आ जाती है। या फिर सिपाहियों द्वारा दबिश डालने के समय भी उनपर जानलेवा हमला हो जाता है। ऐसे में एक बहादुर सिपाही भी साधारण डंडे के बल पर अपराधियों का सामना नहीं कर पाता है। इसी सिचुएशन से निपटने के लिए श्याम चौरसिया ने इसमें गोली चलाने का भी फीचर डाला है। हालाँकि ये डंडा सिर्फ रबर की गोलियां ही दाग सकता है, पर भीड़ को खदेड़ने और अपनी जान बचाने के लिए यह एक सिपाही के लिए बेहद ही कारगर सिद्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications