घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मर चुकी थी वो, प्रेमी के साथ मिली जिंदा तो पता चला उसका खूनी खेल

uttar pradesh crime news in hindi , मेरठ। यूपी में मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए एक दूसरी महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत के बाद प्रेमिका ने ये दिखाने की कोशिश की जैसे हादसे में उसकी भी मौत हो गई हो। वारदात को अंजाम देने के लिए प्रेमिका ने पहले दूसरी महिला को बेहोश किया था, फिर सिलेंडर लीक करते हुए घर में आग लगा दी। इसके बाद वह खुद वहां से भाग गई।

प्रेमी के साथ रहने के लिए महिला ने खेला ऐसा खूनी खेल

प्रेमी के साथ रहने के लिए महिला ने खेला ऐसा खूनी खेल

पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी पहचान अफसाना के तौर पर हुई है। वह एक शख्स से प्यार करती है। उसके साथ रहने के लिए उसने अपनी मौत का खूनी नाटक रचा। उसने अपने घर में एक महिला जिन्नत को नशीली दवाई देकर बेहोश कर दिया ​था। इसके बाद सिलेंडर लीक करते हुए घर में आग लगा दी (ताकि लोगों को ये लगे कि आग में जलकर अफसाना की मौत हो गयी है)। फिर, खुद वहां से बचकर निकल गई।

लोगों को लगा- वह सिलेंडर से जलकर मर गई

लोगों को लगा- वह सिलेंडर से जलकर मर गई

वहीं, लोगों को लग रहा था कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग में अफसाना की मौत हो गई है। चूंकि अफसाना अपने घर पर ही थी। वहीं, आग लगने के हादसे के बाद जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस को एक डेड बॉडी मिली। जो एक महिला की ही थी, जिसे अफसाना की माना जा रहा था। इसी बीच एक अन्य जगह पर पुलिस को अफसाना जिंदा हाथ लग गई। जिसके बाद इस खूनी नाटक से पर्दा उठा।

..मगर, प्रेमी ने भी उसे नहीं रखा तो खुद ही थाने आ गई

..मगर, प्रेमी ने भी उसे नहीं रखा तो खुद ही थाने आ गई

पुलिस की पूछताछ में अफसाना ने कुबूला, 'जो महिला मरी है, वह जिन्नत थी। मैं अपने प्रेमी के साथ रहने की योजना बना रही थी। इसलिए अपने पड़ोस की ही एक महिला को इस तरह मार डाला। इसके बाद मैं प्रेमी के पास चली गयी और निशा के नाम से वहां रहने लगी। हालांकि, सचाई जानने के बाद प्रेमी ने भी मुझसे किनारा कर लिया। जिसके बाद मैं निशा बनकर ही महिला थाने में उसकी शिकायत करने पहुंच गई। जहां बातचीत में पुलिस को शक हुआ तो पता चला कि मैं ही अफसाना हूं।'

एक महीने बाद पुलिस को समझ आया उसका खेल

एक महीने बाद पुलिस को समझ आया उसका खेल

इस तरह शातिर महिला अफसाना का खूनी खेल उजागर हुआ। बता दें कि, सिलेंडर से घर में आग लगने का हादसा 2 अप्रैल को हुआ था। अफसाना तब से पहचान बदलकर छुपी हुई थी।मेरठ एस.एस.पी. नितिन तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी साझा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+