Meerut Snake Bite: 10 बार डंसा, फिर पहरेदार बना बैठा रहा जहरीला सांप, युवक की दर्दनाक मौत से दहला गांव
Meerut Snake Bite: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सादात गांव में 25 साल का एक युवक रात को अपने घर में सो रहा था, तभी एक ज़हरीला सांप चुपचाप अंदर घुस आया। घर में सो रहे युवक को सांप ने डस लिया, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
रात के सन्नाटे में सांप ने युवक को एक नहीं, बल्कि करीब 10 बार काटा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मगर परिवार वालों को सुबह तक इसकी कोई जानकारी नहीं थी। और तो और, सांप पूरी रात मृतके शरीर के पास ऐसे बैठा रहा जैसे वह पहरेदारी कर रहा हो।

सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का नज़ारा देख चीख उठे। एक तरफ अमित की निर्जीव देह पड़ी थी, तो दूसरी तरफ सांप पास ही बैठा था। पूरे घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में सपेरे को बुलाया गया, जिसने सांप को काबू में किया।
शव के पास पूरी रात बैठा रहा सांप
सांप को काबू में करने के बाद जब परिजनों ने अमित को उठाने की कोशिश की तो उसका शरीर बिल्कुल ठंडा और जड़ हो चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक को सांप ने करीब 10 बार डसा था। इतना ज़हर शरीर में पहुंचने के बाद उसका बचना संभव नहीं था। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें एक बार को यह भी शक हुआ कि कहीं यह किसी तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला तो नहीं।
Meerut Snake Bite का शिकार करता था मजदूरी
मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। रोज़ की तरह काम से लौटने के बाद वह थक कर खाना खाकर सो गया था। घरवालों के मुताबिक, वो बिल्कुल सामान्य था और किसी भी तरह की तबीयत की शिकायत नहीं थी।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव में लोग इस घटना को अब भी समझ नहीं पा रहे कि आखिर सांप ने क्यों कई बार डंसा और फिर शव के पास रात भर बैठा रहा।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमित शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत ने पूरे परिवार की ज़िंदगी को अंधेरे में धकेल दिया है। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके छोटे बच्चों की उम्र इतनी नहीं कि वे समझ सकें कि उनके साथ क्या हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि परिवार वालों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गांव में इस घटना को लेकर अफवाहों का भी बाज़ार गर्म है।
Snake Bite से बचने के लिए क्या करें?
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोग डरे हुए हैं कि कहीं उनके घरों में भी ऐसा कुछ न हो जाए। जानकारों के अनुसार, गर्मी के दिनों में सांप अक्सर ठंडी जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं।
गांव के बुजुर्गों का मानना है कि रात को सोते समय चारपाई से ज़मीन की थोड़ी ऊंचाई पर सोना और कमरे को अच्छी तरह बंद करना ज़रूरी है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications