निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए मेरठ से निकल पड़ा है पवन जल्लाद, जानें दो दिन तक क्या करेगा
मेरठ। निर्भया कांड के सभी दोषियों को एक फरवरी को फांसी दी जानी है, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ से तिहाड़ के लिए रवाना हो गया है। पवन जल्लाद को दिल्ली पुलिस अपनी सुरक्षा में लेकर रवाना हो गई। इससे पहले जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी की। पवन को कल रात से ही किसी ने नहीं मिलने दिया गया।

गुरुवार से लेकर फांसी देने के दिन तक पवन तिहाड़ में ही रहेगा। वहीं निर्भया के दोषियों को बचाने के लिए उनके वकील तमाम दांव-पेंच अपना रहे हैं। वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन मेरठ के जल्लाद पवन को लाने और उसके रुकने का पूरा इंतजाम कर चुका है। अगर शुक्रवार तक पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह का बदलाव नहीं होता है तो 1 फरवरी के सुबह 6 बजे आरोपितों को फांसी के फंदे पर लटका देगा।
बता दें कि निर्भया के हत्यारों को फांसी देने के लिए प्रदेश जेल महानिदेशालय ने पवन के नाम पर मुहर लगाई थी। इसी के तहत उसको सुबह तिहाड़ ले जाया गया। तिहाड़ में पवन फांसी का ट्रायल करेगा। जेल अधीक्षक बीपी पांडे ने बताया कि गुरुवार को सुबह पवन को मेरठ से तिहाड़ जेल ले जाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नहीं बताया जा सकता है कि पवन को कहां रखा जाएगा।
यह भी पढ़ेंः निर्भया केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषी पवन के पिता की पुनर्विचार याचिका खारिज की












Click it and Unblock the Notifications