Egg Roll खाने के बाद भड़क गया मंदिर का सेवादार, पुलिस में दर्जा कराई शिकायत, बोला-मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया
Meerut News: 'मैंने अपने जीवन में कभी अंडा नहीं खाया...मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया।' यह बात मंदिर के सेवादार ने एग रोल खाने के बाद कही। दरअसल, हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित औघड़नाथ मंदिर के सेवादार ने ऑनलाइन पनीर रोल ऑर्डर किया था। लेकिन, वेज रोल की जगह एग रोल डिलीवर हो गया।
मंदिर के सेवादार ने उसे वेज समझकर खा लिया। लेकिन, जब उसका स्वाद कुछ अटपटा लगा तो उन्हें मालूम हुआ कि यह वेज रोल नहीं बल्कि, एग रोल है। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया और बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई। पीड़ित शख्स का कहना है कि यह सब धर्म भ्रष्ट करने के लिए साजिश के तहत किया गया है।

यह घटना बुधवार 02 अक्टूबर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व एनक्लेव में रहने वाले नीतीश की मानें तो वह अपनी ससुराल टीपी नगर आए थे। यहां उन्होंने बेगमपुल जीआईसी के सामने बाप ऑफ रोल नाम की दुकान से ऑनलाइन पनीर रोल ऑर्डर किया था। ऑर्डर डिलीवर होने के बाद जब नीतीश ने रोल खाया तो उसका स्वाद थोड़ा अलग सा लगा।
नीतीश ने बताया कि रोल में जो स्वाद आया वो पनीर का नहीं बल्कि, एग का था। दुकानदार ने उन्हें पनीर रोल की जगह एग रोल भेज दिया था, जिससे उनका धर्म भ्रष्ट हो गया। नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले हुई इस लापरवाही से सेवादार नीतीश और उनके साथी भड़क गए और मेरठ के सदर थाने पहुंच गए।
नीतीश ने सदर थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने, गलत तरीके से सामान भेजने की तहरीर दी है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। बता दें, पीड़ित सेवादार ने इस बात की शिकायत दुकानदार से भी थी, लेकिन वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ।
बता दें, नितीश ने पुलिस से जो शिकायत की है उसमें आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट बिना फूड लाइसेंस या जीएसटी नंबर के चल रहा है। वहीं, विरोध के दौरान दुकान पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया। पुलिस ने नीतीश की शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है और कहा है कि वे जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications