Meerut में कम्युनिटी हॉल के पास मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठन ने काटा हंगामा

Meerut News: मेरठ में कम्युनिटी हॉल के पास गोवंश का अवशेष मिलने के बाद भीड़ इकट्ठी हो गई और जमकर हंगामा काटा। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया।

Meerut News

Meerut News: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल में गोवंश के अवशेष पड़े मिले है। गोवंश मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगमा काटा। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया और आरोपियों को जल्द पकड़ने व उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम्युनिटी हॉल के पास गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई। जिसके बाद लोग कम्युनिटी हॉल के पास पहुंचे तो उन्हें खून फैला हुआ देखा। जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, सूचना पर कुछ हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गया और गोकशी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह 6:00 बजे करीब माधव पुरम सेक्टर-3 के खाली पड़े कम्युनिटी हॉल में गाय के अवशेष पड़े मिले। गाय के अवशेष मिलते ही आसपास के रहने वाले काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली, इंस्पेक्टर टीपी नगर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।

Recommended Video

      मेरठ: माधवपुरम के कम्युनिटी हॉल में बिखरा था खून ही खून, दो लाश देखते ही भड़के लोग

      पुलिस ने गाय के अवशेष को बुलडोजर से हटाया। इसके बाद उन्हें गड्ढा खोदकर जमीन पर दबाया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी थाने विष्णु कौशिक का कहना है कि गोकशी करने वालों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। वहीं, सीओ सुचिता सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर मामले को चेक कर रहे हैं, जो भी दोषी होंगे, उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+