Meerut News: जेल में बंद मुस्कान ने जताई LLB पढ़ने की इच्छा, क्या मिलेगी कानून से मंजूरी?

Meerut News: मेरठ में कुछ महीने पहले घटित सौरभ हत्याकांड की गूंज अभी भी थमी नहीं है। इस सनसनीखेज मामले की आरोपी मुस्कान अब जेल के भीतर से पढ़ाई करने की इच्छा जाहिर कर रही है। उसने मेरठ जेल प्रशासन को एक पत्र लिखकर लॉ की पढ़ाई करने की इजाजत मांगी है।

मुस्कान वही महिला है जिस पर अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े करके उसे नीले ड्रम में बंद कर सीमेंट से सील कर दिया था।

Meerut News muskan asks to study

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। मामले में दोनों को पुलिस ने पकड़ा था। मौजूदा समय में मुस्‍कान और उसका प्रेमी दोनों जेल में बंद हैं। अब जेल में बंद मुस्कान की नई मांग ने एक बार फिर उसे सुर्खियों में ला दिया है।

जेल में तबीयत बिगड़ी, रिपोर्ट में हुई गर्भवती होने की पुष्टि

जेल प्रशासन के अनुसार, पिछले माह मुस्कान को कई दिनों से उल्टियां हो रही थीं और वह लगातार अस्वस्थ महसूस कर रही थी। इसके बाद जेल अधिकारियों ने सीएमओ को पत्र लिखकर एक महिला रोग विशेषज्ञ की मांग की।

महिला डॉक्टर की जांच के बाद मुस्कान की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है और जरूरी चिकित्सा सुविधा उसे दी जा रही है।

जेल में रहते हुए पढ़ाई करना चाहती है मुस्कान

इसी बीच अब मुस्कान ने जेल प्रशासन को जो पत्र भेजा है, उसमें उसने कहा है कि वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है और विशेष रूप से कानून की पढ़ाई यानी एलएलबी करना चाहती है। वह जेल में रहकर ही अपनी शिक्षा को जारी रखना चाहती है।

मुस्‍कान की इस मांग पर विचार किया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, हर कैदी को संविधान के तहत पढ़ाई करने का अधिकार है। ऐसे में नियमों के मुताबिक उसे पढ़ने की इजाजत देते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

कबूल किया था हत्या का जुर्म

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार 4 मार्च को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर पहले सौरभ की चाकू से हत्या की और फिर उसके शव को 15 टुकड़ों में काटा। टुकड़े एक नीले ड्रम में बंद करके उसे सीमेंट से भरकर छिपा दिया।

हत्या के बाद जब सौरभ लापता हुआ और उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तब जाकर मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मुस्‍कान ने जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद साहिल भी पकड़ा गया।

सौरभ पेशे से मर्चेंट नेवी में कार्यरत रह चुका था और वह लंदन की एक बेकरी में नौकरी कर रहा था। कुछ समय पहले ही वह भारत लौटा था। उसके बाद ही मुस्‍कान ने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर उसकी हत्‍या कर दी थी।

जेल प्रशासन का कहना है कि मुस्कान की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। जेल में महिलाओं के लिए गायनेकोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं होती, लेकिन जरूरत पड़ने पर मेडिकल टीम को बुलाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+