शादी के 8 साल बाद सलमान ने नजमा को दिया तीन तलाक, बोला- 'मोटी हो गई हो, इसलिए तुम्हारे साथ नहीं रहना'
शादी के 8 साल बाद सलमान ने नजमा को दिया तीन तलाक, बोला- 'मोटी हो गई हो, इसलिए तुम्हारे साथ नहीं रहना'
मेरठ, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए तलाक दे दिया कि वो शादी के बाद मोटी हो गई। महिला का कहना है कि उसका पति कहता है कि तुम मोटी हो गई, इसलिए अब तेरे साथ नहीं रहना चाहता। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट भी करता है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला मेरठ जिले के फतहपुर इलाके का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी निवासी नजमा की शादी आठ साल पहले फतहपुर निवासी सलमान के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ, जो सात साल का है। पीड़ित नजमा कहना है कि उसके पति सलमान ने उसे पहले तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया। इतना ही नहीं, तलाक का नोटिस भी दिया है।

मोटी हो गई, इसलिए दिया तीन तलाक
पीड़ित नजमा का आरोह है कि उसके पति सलमान ने उसको तलाक सिर्फ इसलिए दिया है क्योंकि वो शादी के बाद मोटी हो गई। नजमा की मानें तो उसका पति कहता है कि तुम मोटी हो गई है, इसलिए अब मैं तुझे नहीं रखूंगा। मैं तेरे साथ नहीं रहना चाहता। हालांकि, नजमा अपने पति सलमान के साथ रहना चाहती है। इसलिए वो बुधवार 31 अगस्त को लिसाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई।

एक महीने पहले पति ने निकाल दिया था घर से
नजमा की मानें तो उसके पति सलमान ने उसे करीब एक महीने पर घर से निकाल दिया था। अब सलमान ने तलाक का नोटिस भेज दिया है और तलाक लेने की वजह मोटापा बताया है। वहीं, अब नजमा का कहना है कि उसका एक सात साल का बेटा भी है। अगर सलमान ने उसे छोड़ दिया तो वह क्या करेंगी? इस मामले में सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में आता है तो जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications