पुलिसगिरी, कार चालक ने नहीं पहना हेलमेट तो काट दिया चलान

मेरठ। सड़क पर ट्रैफिक नियमों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने के का आदेश दिया गया है, लेकिन लगता है कि यूपी पुलिस इस आदेश को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग हो गई है। हेलमेट के प्रति यूपी पुलिस की सजगता इतनी ज्यादा दिखी कि उसने कार चालक के हेलमेट न पहनने पर चलान काट दिया।

 traffic police

मेरठ की थाना भावनपुर पुलिस ने ऐसा ही कारनामा सामने आया है जहां एक पुलिस अधिकारी ने हेलमेट न पहनने के जुर्म में एक व्यक्ति का चालान काट दिया। जानकारी के मुताबिक कार का चालाक शैलेंद्र ने इस घटना के बाद एसएसपी से मिलकर इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीब 7 बजे शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ कार से घूमने निकला था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे रोक लिया। पेपर सही होने के बावजूद भी पुलिस ने उसे रोके रखा और कार में होने के बावजूद सीओ के कहने पर उनका हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया गया। जब उसे इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि शैलेंद्र कार चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था, इसलिए उनका चालान काटा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+