मेरठ : लोहे के गेट को छूते ही मौत के आगोश में समा गए पिता और उसके 2 बेटे, जानें क्या हुआ ऐसा ?

मेरठ, 19 जुलाई: यूपी के मेरठ में भारी बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर आई। बारिश के बीच बिजली का तार लोहे के गेट से छू गया, जिससे गेट में करंट उतर आया। अनजाने में गेट छूते ही पिता और उसके दो जवान बेटों की मौत करंट लगने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए बंद कर दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

meerut man and his two sons lost life due to electric current in iron gate

बिजली के तार में फॉल्ट से लोहे के गेट में दौड़ा करंट

मवाना के ऐंची खुर्द में पूरन सिंह (50) का परिवार रहता है। घर में बिजली लाने के लिए केबल खींचा गया था। रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से केबल में हुए फॉल्ट से लोहे के गेट में करंट दौड़ गया। सबसे पहले करंट की चपेट में भैंस का एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पूरन सिंह करंट की चपेट में आ गए। पिता को देख बेटा आशुतोष (18) और निखिल (21) भी दौड़ पड़े।

एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों की मौत

दोनों बेटे करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गए। पिता और उसके दोनों बेटों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग तीनों को डॉक्टर के पास भी ले गए, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई की बात कर रही है। बता दें, जमीन में दौड़े करंट से एक पशु की भी मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+