Meerut News: एलआईयू इंस्पेक्टर का तोता उड़ा, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम
Meerut News: मिष्टी (तोता) मिसिंग, मिष्टी लापता...ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपए का इनाम। जी हां...इस तरह के प्रचार का एक अजब-गजब मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। दरअसल, मेरठ जिले में तैनात लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एलआईयू) के इंस्पेक्टर का तोता घर से उड़ गया।
जब से मिष्टी (तोता) घर से उड़ा है तो उसके गम में परिवार का बुरा हाल है। एलआईयू इंस्पेक्टर का कहना है कि उनका और उनके परिवार को मिष्टी (तोता) से बहुत लगाव है। उसके जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने खाना तक नहीं खाया है। NBT की खबर के मुताबिक, अब तोते को तलाशने वाले को उन्होंने 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

यह मामला मेरठ के मोहनपुरी इलाके का बताया जा रहा है। खबर के मुतबिक, यहां रहने वाली एलआईयू इंस्पेक्टर श्वेता यादव ने पिछले काफी समय से तोता पाला हुआ है और इस तोते का नाम उन्होंने बड़े प्यार से मिष्टी रखा था। तोता पूरे परिवार का चहेता है और वह लोग उसे अपना फैमिली मेंबर की तरह मानते हैं।
परिवार के सदस्य हर रोज मिष्टी को पिंजरे से बाहर निकाले थे। मिष्टी पूरे दिन घर में घुमता था और कभी-कभी वह बाहर भी उड़ जाता था। लेकिन, समय पर वापस लौट आता था। मिष्टी इस बार उड़ा तो लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। काफी इंतजार के बाद इंस्पेक्टर ने तोते को ढूंढकर लाने वाले को पांच हजार रुपए का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
इस बाबत इंस्पेक्टर श्वेता यादव का कहना है कि उनका और उनके परिवार को मिष्टी (तोता) से बहुत लगाव है। उसके जाने के बाद परिवार के सदस्य दुखी है और उन्होंने खाना तक नहीं खाया। एलआईयू स्पेशल इंस्पेक्टर ने तोते को तलाश कर वालस लाने पर पांच हजार का ईनाम रखा है।
वहीं, अब तोते मिष्टी का मिसिंग केस इन दिनों मेरठ जिले में खासा चर्चाओं में बना हुआ है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई मामला में सामने आ चुके हैं। पूर्व में मेरठ कमिश्नर का कुत्ता खोने पर मेरठ प्रशासन का पूरा अमला उसे ढूंढने में लग गया था , इससे पहले भी पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए एक युवती विदेश से मेरठ आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications