मेरठ एनकाउंटर: दिल्ली पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन में सोनू मटका ढेर, दिवाली पर किया था डबल मर्डर
मेरठ एनकाउंटर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार सुबह कुख्यात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर अपराधी सोनू मटका को मार गिराया। सोनू मटका दिवाली पर दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार था।
पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम शनिवार सुबह हमें मेरठ दिल्ली हाईवे पर घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचा और पुलिस को देखते ही गोली चलाने लगा।

एनकाउंटर में घायल बदमाश सोनू मटका को पुलिस टीम अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
50 हजार रुपए का था इनाम
अनिल उर्फ सोनू उर्फ मटका पुत्र श्री श्यामपाल सिंह मूल रूप से मकान नंबर डी-2/215, गली नंबर 2, हरिजन बस्ती, गोकुलपुरी, करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली का रहने वाला था। स्थाई पता गांव शेरपुर लुहारा, थाना छपरौली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया की 39 वर्षीय सोनू मटका काफी शातिर बदमाश था। दिल्ली एनसीआर में कई अपराधों को उसने अंजाम दिया था। कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करने वाला सोनू मटका पहले मोटर मैकेनिक का काम करता था उसके बाद जरायम की दुनिया में आ गया।
दिल्ली के फर्श बाजार में दिवाली के दिन व्यापारी और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के बाद से सोनू मटका फरार चल रहा था। सोनू मटका के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की कई टीमें सोनू मटका की काफी समय से तलाश कर रही थी।
हाशिम बाबा गैंग का शूटर था सोनू
बताया जा रहा है कि सोनू हाशिम बाबा गैंग का काफी शातिर शूटर था। उसने कई लूट और अन्य अपराधिक घटनाओं को भी इंसान दिया था। सोनू के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्जन पर से अधिक मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि उसके पास से दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications