Meerut : क्रूरता की हदें पार ! विकृत मानसिकता के युवक ने गोवंश से बनाए संबंध, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार यह विकृत मानसिकता का युवक गन्ने के खेत में आवारा गोवंश के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा हैं। युवक को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमे एक विकृत मानसिकता के युवक द्वारा गोवंश से अप्राकृतिक कुकर्म करते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार यह विकृत मानसिकता का युवक गन्ने के खेत में आवारा गोवंश के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा हैं। बहरहाल, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

आवारा गौवंश से अप्राकृतिक कुकर्म का वीडियो हुआ वायरल
मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक विकृत मानसिकता का युवक गन्ने के खेत में आवारा गोवंश के साथ अप्राकृतिक कुकर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा हैं। बता दें कि जिस वक्त युवक इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, उसी दौरान किसी ने पीछे से उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर दाल दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा हैं।
आरोपी शहजाद की पहचान कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कराने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली। आरोपी युवक की पहचान थाना इंचोली क्षेत्र के ही शहजाद नाम के युवक के रूप हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया हैं।

Recommended Video

बेजुबानों के साथ पहले भी हो चुके घिनौनें काण्ड
सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ लोगों ने लिखा है कि 'ये पहली बार नहीं है कि इस तरीके का कोई मामला प्रकाश में आया हो, बल्कि उत्तर प्रदेश के इलावा कई अन्य प्रदेशों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें पशुओं के साथ क्रूरता भरा यह कृत्य देखा जा चुका हैं। इसको लेकर हिंदू संगठन भी कई बार विरोध जता चुके हैं। लेकिन विकृत मानसिकता भरे इस तरीके के लोग आए दिन इन घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जो समाज पर बदनुमा धब्बा हैं।












Click it and Unblock the Notifications