'अगर मुझे मेरठ में काम करना है तो...' चुनाव जीतने के बाद रामायण के 'राम' ने ली प्रतिज्ञा, जानें क्या कहा
Arun Govil: टेलीविजन के राम और अब भाजपा नेता अरुण गोविल ने मेरठ से जीत हासिल की है। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े अरुण ने जीत के बाद जनता को संदेश दिया है। ये संदेश उन्होंने मेरठ की जनता के नाम दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि वे अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।
मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरुण गोविल ने अपनी जीत के बाद कहा कि अगर उन्हें मेरठ में काम करना है तो यहीं रहना होगा। अगर मैंने यहां की जिम्मेदारी ली है तो मैं उस जिम्मेदारी को पूरा करूंगा। मैं यहां रहकर लोगों की समस्याएं सुनूंगा।

बताते चलें कि मेरठ सीट से अरुण गोविल ने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराया है। अरुण गोविल ने 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से वर्मा को शिकस्त दी है। इस चुनाव में अरुण गोविल को 5,46,469 वोट मिले थे, वहीं सुनीता वर्मा को 5,35,884 वोट मिले।
अरुण गोविल के चुनाव जीतने के बाद उनका एक पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस क्लिप में वे श्रीराम के रूप में प्रजा के बारे में मां सीता के रोल में दीपिका को कुछ समझा रहे थे। वे जनता के बारे में सीता मां को जनता के बारे में बता रहा थे।
अरुण गोविल इस वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि सीता तुम इस जनता को नहीं जानती। जनता से बड़ा स्वार्थी और निर्दयी कोई नहीं होता। अपने स्वार्थ के लिए वो राजा से उसके रक्त की अंतिम बूंद भी मांग लेती है। मगर जब बात राजा के हित की आती है तो वो क्षण भर में राज्य से मुंह फेर लेती है।
लोगों की बातें अगर राजा को सुननी पड़ें, तो वो न्याय कर ही नहीं सकता। ऐसा राजा तो पागल हो जाएगा। अब अरुण गोविल के इस पुराने वीडियो को लोग अयोध्या में भाजपा की करारी हार से जोड़ते हुए देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लिप को खूब रीशेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications