छींकते ही निकल गई 25 साल के युवक की जान, CCTV में कैद हुई लाइव मौत
छींक के बाद युवक अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है, लेकिन फिसलकर सड़क पर गिर जाता है। दोस्त उसे संभालने की कोशिश करता है, लेकिन युवक बेसुध हो जाता है।
हार्ट अटैक से 25 साल के युवक की मौत का बेहद हैरान करने वीडियो सामने आया है। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था। सभी हंसते-खेलते चलते हुए जा रहे थे। तभी एक युवक को छींक आई और वह वहीं गिर गया। इसके बाद दोबारा उठ नहीं सका। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बाचतीत करते हुए चल रहे थे चारों दोस्त
पूरा मामला मेरठ के किदवई नगर का है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को रात करीब 11 बजे चार दोस्त मोहल्ले की एक गली से होकर गुजर रहे थे। चारों आपस में बातचीत करते हुए चल रहे थे। इसी दौरान नीले रंग की जैकेट पहने हुए एक युवक पहले सीने में हाथ रखता है। फिर मुंह पर हाथ रखकर छींकता है।

दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है युवक, लेकिन...
छींक के बाद युवक अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है, लेकिन फिसलकर सड़क पर गिर जाता है। दोस्त उसे संभालने की कोशिश करता है, लेकिन युवक बेसुध हो जाता है। तीनों दोस्त मिलकर उसे उठाते हैं, लेकिन युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है।

CCTV कैमरे में कैद हुई लाइव मौत
अपनी आंखों के सामने महज कुछ सेकेंड में अपने दोस्त की मौत से दोस्तों की हालत खराब हो गई। वे तुरंत अपने दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना गली में एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बता दें, डांस करते, चलते-फिरते या गाना गाते-गाते अचानक से मौतों के मामले में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। हाल ही के दिनों में कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। मेरठ में ही एक दिन पहले शनिवार को गंगानगर में रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा की अचानक मौत हो गई। डॉ. अमित चिकारा को अक्टूबर में ही ग्लोबल हेल्थ केयर एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें फिजियोथैरेपिस्ट के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए यह प्रदान किया था।
मेरठ :
चार दोस्त घूमने निकले।
एक युवक को छींक आई और वहीं मौत हो गई। #ViralVideos #meerut #UttarPradesh pic.twitter.com/kuY7milYS3
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) December 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications