मेरठ: एक लाख 97 हजार की नकली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, घर पर ही छाप रहा था नोट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने वेस्ट यूपी में बड़े पैमाने पर खपाई जा रही नकली करेंसी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक लाख 97 हजार की जाली करेंसी के साथ एक युवक को धर दबोचा है। युवक के पास से 50 हजार के असली नोट भी बरामद हुए हैं। आरोपी का एक साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए वेदव्यासपुरी से सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। सुनील कुमार मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है।

man arrested with one lakh 97 thousand rupees fake currency in meerut

चार महीने से घर पर ही छाप रहा था नकली करेंसी

सीओ अमित कुमार के मुताबिक, आरोपी सुनील कुमार के कब्जे से एक लाख 97 हजार की नकली करेंसी बरामद की गई। बरामद हुए नकली नोट 100, 200 और 500 की शक्ल में थे। इसी के साथ आरोपी के पास से पांच-पांच सौ रुपए की 50 हजार की असली करेंसी भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले चार महीने से अपने साथी श्रीकांत उर्फ कालीचरण के साथ मिलकर नकली करेंसी छाप रहा था।

मार्केट में खपा चुके हैं भारी मात्रा में नकली करेंसी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अब तक भारी मात्रा में नकली करेंसी मार्केट में खपा चुके हैं। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि इन दिनों आरोपी और उसका साथी नोएडा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। आरोपी की निशानदेही पर नोएडा स्थित उसके मकान पर छापा मारा गया, जहां से पुलिस को नोट छापने का प्रिंटर और भारी मात्रा में अधछपी नकली करेंसी और करेंसी में प्रयोग किए जाने वाले कागज बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार साथी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+