Video: इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मियों ने किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थाने में कर रहे थे हंगामा

मेरठ। मेरठ के थाना लाल कुर्ती में हंगामा कर रहे किन्नरों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं किस तरह से मेरठ के थाना लालकुर्ती में किन्नरों की पिटाई हो रही है। पिटाई खुद थाना लालकुर्ती के इंस्पेक्टर कर रहे हैं। थाना पुलिस में किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं।

lathicharge on group of kinnars at police station

सवाल ये है कि थाना पुलिस को किसने अधिकार दिया है जो किन्नरों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। दरअसल थाना लालकुर्ती क्षेत्र के फव्वारा चौक के आसपास एक घर में किन्नरों के दो पक्ष बधाई लेने पहुंच गए। विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को दौड़ा दिया। लेकिन उसके बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचकर जबरदस्त हंगामा करने लगे।

lathicharge on group of kinnars at police station

वहां पर भी किन्नरों ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस का गुस्सा फूट पड़ा। थाना लालकुर्ती के इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसके बाद थाने में हंगामा करने के आरोप में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+