सेना के जवान पर खाप पंचायत ने 2 साल तक विवाह करने पर लगाया प्रतिबंध
मुजफ्फरनगर। यूं तो खाप पंचायतें अक्सर अपने तुगलकी फरमान को लेकर विवादों में रहती हैं। लेकिन इस बार खाप पंचायत एक अच्छे काम के चलते चर्चा में है। मुजफ्फरनगर में एक शादी के दौरान जवाव ने दुल्हन के घरवालों से दहेज की मांग की जिसके बाद खाप पंचायत ने सेना के इस जवान पर शादी करने पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
खाप पंचायत ने यह अनूठा फैसला उस वक्त लिया जब रसूलपुर गांव में एक सेना के जवान से इस गांव की लड़की से विवाह होना था। लेकिन जवाने के परिजनों ने लड़की के घर वालों से दहेज में कार की मांग की थी। जिसके बाद पंचायत ने सेना के इस जवाने के खिलाफ यह अनूठा प्रतिबंध लगाया।
बालयान खाप पंचायत के प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगने पर हमने सेना के जवान के विवाह पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया है। यही नहीं जवान के खिलाफ हमने 81000 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पंचायत प्रमुख का कहना है कि यह शादी 24 अप्रैल को होनी थी लेकिन अब इसपर रोक लगा दी गयी है।
वहीं पंचायत प्रमुख टिकैट का कहना है कि दहेज के विवाद पर लड़की के परिवार ने खुद पंचायत से आग्रह किया था कि पंचायत बुलाकर इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए। जिसके बाद पंचायत को बुलाकर दोनों पक्षों को सुने जाने के बाद यह फैसला सुनाया गया।