बीवी घर लौटी तो देखा बेड पर पड़ी थी इंजीनियर पति की हाथ-पैर बंधी लाश
Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नलकूप विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जेई की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि घटना के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां ट्यूबवेल कॉलोनी के अंदर नलकूप विभाग के जेई सुशील कुमार अपनी पत्नी मोनिका के साथ रहते है। बुधवार सुबह मोनिका डॉक्टर के पास गई थी, घर में जेई सुशील अकेले थे। मोनिका डॉक्टर के यहां से लौटकर घर पहुंची तो देखा पति मृत अवस्था में बेड पर पड़े हुए थे। सुशील के हाथ पैर पूरी तरह से बांधे गए थे और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
लहूलुहान अवस्था में सुशील का शव बेड पर ही पड़ा हुआ था जिसको देखकर सुशील की पत्नी मोनिका के होश फाख्ता हो गए।

जांच में जुटी पुलिस
मोनिका के शोर मचाने पर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अपनी जांच पड़ताल में जुट गई। अधिकारियों की मानें तो घर में दो कमरों की अलमारियां खुली हुई है ऐसा लग रहा है कि जैसे लूट करने के इरादे से बदमाश अंदर घुसे हो और विरोध करने पर सुशील की हत्या कर दी। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश दो से अधिक थे जिन्होंने सुशील को काबू में कर के हाथ पैर बांधे और उसकी निर्मम गला काट कर हत्या कर दी।

हत्या में तीन से चार लोग शामिल
फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही खुलासे की बात कर रही है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण की मानें तो जेई सुशील कुमार की हाथ बांधने के बाद गला रेतकर हत्या की गई है। अलमारी खुली है और अन्य सामान भी बिखरा पड़ा है। सभी एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या में तीन से चार लोग शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गोरखपुर: बोलेरो से टकराकर डिवाइडर में घुसी बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications