मेरठ: हनी ट्रैप गैंग का खुलासा, सेना के जवानों को ऐसे शि‍कार बनाती थी युवती

Honeytrap Gang Busted In Meerut: मेरठ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में पुलिस ने सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने वाले गैंग (Honeytrap Gang) को पकड़ा है। पुलिस की गिरफ्त में आई एक युवती समेत तीन लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस इस गैंग के अन्य तीन सदस्‍यों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, एक फौजी की शिकायत के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ है। पूछताछ में गैंग के सदस्‍यों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदात करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार की गई युवती इस गिरोह की सरगना है।

Honeytrap Gang Busted In Meerut three caught including woman

दरअसल, बीते दिनों हरियाणा के एक सेना के जवान ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि एक युवती ने उसे मेरठ बुलाया था। इसके बाद वह उसे लेकर एक होटल गई, जहां खुफ‍िया कैमरे से उनके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे बेहोश कर उसका सारा सामान लूटकर युवती होटल से फरार हो गई। जवान की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें युवती और उसके एक साथी की पहचान हो गई। इसके बाद से नौचंदी पुलिस इस गिरोह की तलाश में लगी थी।

पुलिस ने गिरोह की सरगना युवती समेत तीन सदस्‍यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उनके निशाने पर राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के फौजी थे। युवती पहले सेना के जवानों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करती थी, फिर उन्हें होटल बुलाती थी। यहां वह धोखे से उसके अश्लील वीडियो तैयार करती थी। फिर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। युवती ने सेना के कई जवानों को इस तरह हनी ट्रैप में फंसाया है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले सेना के एक जवान से सोने के जेवरात भी ठग चुकी है। युवती के पास से पुलिस ने कई फर्जी आईडी जब्त की हैं। युवती अपनी अलग-अलग आईडी से सेना के जवानों से बातचीत करती थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल से सेना के जवानों को फंसाकर उन्‍हें ब्‍लैकमेल कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+