मेरठ: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फहराया काला झंडा
26 जनवरी की पूर्व संध्या को हिन्दू महासभा काला दिवस के रूप में मनाते हैं और काला झंडा फहराते हैं, क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय हिन्दू जाति का बहुत बड़ा नुकसान हुआ था।
मेरठ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को मेरठ में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा फहराया। दरअसल, 26 जनवरी की पूर्व संध्या को हिन्दू महासभा काला दिवस के रूप में मनाते हैं और काला झंडा फहराते हैं, क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय हिन्दू जाति का बहुत बड़ा नुकसान हुआ था और वो भारत के धर्म निरपेक्ष स्वरूप का विरोध करते हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देते हुए मांग की कि वो भारत के संविधान को निरस्त कर के इसके धर्म निरपेक्ष रूप को खत्म करें और भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें। हिन्दू महासभा पिछले पचास वर्षों से इसी तरह इस दिन को काले दिवस के रूप में मना रही है।













Click it and Unblock the Notifications