'गुरुजी ने किया बैड टच', पैर का नाखून काटते समय इधर-उधर छूने लगा हेडमास्टर, छात्रा हाथ छुड़ाकर भागी
Uttar Pradesh Meerut News Headmaster: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक सरकारी स्कूल से शर्मनाक मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल की हेड मास्टर पर आरोप है कि उसने कक्षा चार में पढ़ने वाली एक छात्रा को बैड टच किया।
हेड मास्टर की करतूत के बाद छात्रा चिल्लाते हुए कैमरे से बाहर निकली। इस दौरान स्कूल से बाहर निकल रहे छात्रा के चाचा ने उसे रोते हुए देख लिया। उसके बाद बच्ची से जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने हेड मास्टर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई।
वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा हेड मास्टर को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। यह पूरा मामला मेरठ जनपद के मवाना इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की है।
पैर का नाखून काटने के लिए बुलाया कमरे में
पीड़ित बालिका की मां का आरोप है कि बालिका ने उसे बताया कि स्कूल में जिन बच्चों के हाथ और पैर में बड़े-बड़े नाखून थे उन बच्चों को हेड मास्टर ने पहले फटकार लगाई। उसके बाद नेल कटर से खुद बच्चों का नाखून काटने लगा।
आरोप है कि उनके 11 साल की बेटी जो कक्षा चार में पढ़ती है उसे हेड मास्टर ने कमरे में बुलाया। कमरे में बुलाने के बाद पर का नाखून काटते समय वह बच्ची का पैर छूने लगा। इतना ही नहीं बच्ची के कपड़े उठाकर वह बैड टच भी किया।
बालिका के मां का आरोप है कि इस दौरान वह बच्ची से पूछ रहा था कि 'मजा आ रहा है या नहीं?' हेड मास्टर के इस हरकत से बालिका घबरा गई और उसका हाथ छुड़ाकर तत्काल कमरे से बाहर चली आई। वही आरोप है कि अन्य बच्चों के साथ भी हेड मास्टर ऐसा कृत्य करता है।
स्कूल में पहुंचे अन्य बच्चों के अभिभावकों द्वारा आरोप लगाया गया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बुलाकर हेड मास्टर उनसे तेल मालिश करवाता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications