ट्रेनर ने छात्रा को व्हॉट्सऐप पर किया ऐसा मैसेज, फिर अकेला पाते ही जिम में की ये करतूत

मेरठ। यूपी के मेरठ में​ जिम ट्रेनर पर एलएलबी की छात्रा से रेप की कोशिश करने का अरोप लगा है। छात्रा ने बताया कि जिम ट्रेनर से पहले उससे छेड़खानी की, फिर व्हॉट्सऐप पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मैसेज किया। इसके बाद धोखे से जिम में अकेले बुलाकर उससे साथ जबरदस्ती की कोशिश की। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से थाने पर हंगामा भी हुआ।

क्लास देने के बहाने की छेड़छाड़

क्लास देने के बहाने की छेड़छाड़

गाजियाबाद में रहने वाली छात्रा मेरठ के एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। वह कॉलेज के पास ही एक हॉस्टल में रहती है। डेढ़ महीने पहले छात्रा ने बेगमपुल स्थित जिम फिटनेस फोरएवर ज्वाइन किया था। छात्रा का आरोप है कि जिम ट्रेनर आजम पुत्र आसिफ खान क्लास देने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। फिर कुछ दिन बाद व्हॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर छात्रा से कहा कि उससे संबंध बनाना चाहता है।

जिम में की रेप की कोशिश

जिम में की रेप की कोशिश

छात्रा के सख्त लहेजे में इनकार करने के बाद आजम छात्रा के पीछे पड़ा रहा। एक दिन उसने छात्रा को उस समय क्लास देने के लिए बुलाया, जब जिम में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान उसने रेप की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छात्रा किसी तरह बचकर हॉस्टल पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। मामला दो समुदाय का होने की वजह से थाने पर भी टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़, रेप की कोशिश और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही छात्रा के 161 सीआरपीसी में बयान दर्ज करा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+