घर के बाहर तार पर सूख रहे थे युवती के अंडरगारमेंट्स, स्कूटी सवार दो युवकों ने की ये करतूत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवक एक युवती के अंडरगारमेंट्स चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वीडियो जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में एएसपी सदर सूरज राय का कहना है कि थाना सदर बाजार में एक परिवार ने सूचना दी है कि दो युवकों द्वारा महिला वस्त्रों की चोरी की गई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और दो युवकों की पुलिस को तलाश की जा रही है।
Recommended Video

तार पर सूख रहे युवती के अंडरगारमेंट्स चुराए
मामला मेरठ के सदर बाजार का है, जहां स्कूटी सवार दो युवक एक युवती के अंडरगारमेंट्स ही चुरा ले गए। युवती के अंडरगारमेंट्स चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक सफेद रंग की स्कूटी में आते हैं। एक शख्स स्कूटी से उतर कर आगे की तरफ चला जाता है और दूसरा स्कूटी लेकर थोड़ा आगे की तरफ बढ़कर एक घर के सामने खड़ा हो जाता है। फिर स्कूटी की डिग्गी खोलकर आगे बढ़कर जल्दी से तार से सूख रहे युवती के अंडरगारमेंट्स उतार कर डिग्गी में रखकर फरार हो जाता है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
पीड़ित परिवार के मुताबिक, कुछ दिनों से आरोपी दोनों युवक यहां घूमते और अश्लीलता कर रहे थे। कुछ दिन पहले दो आरोपियों ने उनके घर के बाहर रखा सामान उठाया था। परिवार की एक युवती के कपड़े भी नहीं मिले। इसके बाद शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दो आरोपी युवती के अंडरगार्मेंट्स चुराते नजर आ गए। मामले की जानकारी स्थानीय भाजपा नेता और व्यापारियों को दी। इसके बाद इन युवकों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद रविवार को इसी मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मामला सुनकर हैरान रह गई।

तंत्र-मंत्र, वशीकरण का शक
इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि यह करतूत तंत्र-मंत्र की तरफ इशारा कर रही है। सदर बाजार थानाक्षेत्र के रहने वाले इन लोगों ने पुलिस से शिकायत कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने बताया कि घर के पास ही एक धार्मिक स्थल है, जहां पर लोग आते हैं और उनमें से ही यह किसी ने किया होगा। इस मामले में एएसपी सदर सूरज राय ने कहा कि थाना सदर बाजार में एक परिवार ने सूचना दी है कि दो युवकों द्वारा महिला वस्त्रों की चोरी की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications