बारात लेकर लौट रही गाड़ी रास्ते में हादसे का शिकार, चार की मौत

Meerut news, मेरठ। यूपी में मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गढ़ रोड़ पर बारात लेकर लौट रही एक टाटा मैजिक की एक तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

Four baratis killed when truck hit tata vehicle

पुलिस के मुताबिक, मृतक मेरठ के हसनपुर निवासी हैं। सभी किठौर एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाएंगे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया उसकी तलाश की जा रही है। टाटा मैजिक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

Four baratis killed when truck hit tata vehicle

इस हादसे में मैजिक सवार बाराती बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं जबकि 6 लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत ज़्यादा गंभीर बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+