पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर की मकान की छत से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार की मकान की तीसरी मंजिल से पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बता दें कि अनिल कुमार आर्मी से रिटायर्ड हवलदार थे।

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार के लोगों के मुताबिक रविवार सुबह करीब सवा दस बजे अनिल कुमार तीसरी मंजिल पर किसी कार्य से गए थे। छत पर बारिश का पानी भरा हुआ था, अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह मकान की तीसरी मंजिल से नीचे एक खाली मकान की छत पर गिर गए।
लोगों ने उन्हें छत से नीचे गिरते देखा तो तुरंत इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। घर वाले तुरंत वहां पहुंचे जहां अनिल कुमार छत से नीचे गिर गए थे। आनन-फानन में परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी हॉस्पिटल में मौत हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक अनिल कुमार के दोनों पैरों में फ्रैक्चर था। जबकि सिर, कंधे और चेहरे पर भी गंभीर चोटों के निशान थे। हादसे की सूचना पर क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंचे। प्रवीण ने मीडिया को बताया कि छत पर पानी भरा होने की वजह से ही पैर पिछता जिस वजह से यह हादसा हुआ। सूचना पर थाना टीपीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications