बेटी पढ़-लिखकर बनना चाहती थी अफसर, गरीब पिता के पास नहीं थे पैसे, दोनों ने उठाया ऐसा कदम, रुला देगी Story
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को जहर दे दिया और फिर खुद भी जहर पी लिया। जहर पीने से पिता और बेटी की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।
प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है उसे पता चलता है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बेटी हाल ही में दसवीं पास की थी और उसे 11वीं में प्रवेश लेना था लेकिन पिता के पास पैसा नहीं था ऐसे में पैसे की लाचारी से पिता ने ऐसा कदम उठाया।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला इलाके के चिरौड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में जोगेंद्र प्रजापति नामक एक शख्स अपनी पत्नी लता और बच्चों के साथ रहता है। योगेंद्र अपनी पत्नी के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है।
एडमिशन के लिए चाहिए थे रुपए
राजेंद्र प्रजापति के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी खुशी गांव में स्थित एक स्कूल से इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। परीक्षा पास करने के बाद वह 11वीं में एडमिशन लेना चाहती थी और पढ़-लिखकर अधिकारी बनना चाहती थी।
लेकिन मजदूर पिता के पास बेटी खुशी को पढ़ने के लिए रुपए नहीं थे। बताया जा रहा है कि कक्षा दसवीं की पढ़ाई के दौरान भी खुशी की फीस बाकी रह गई थी जिसके चलते राजेंद्र काफी परेशान चल रहा था।
गुरुवार को शाम राजेंद्र की पत्नी लता ईंट भट्टे पर काम करने के लिए गई थी जबकि उसके अन्य बच्चे बाहर खेल रहे। बड़ी बेटी खुशी घर में अकेली किसी दौरान राजेंद्र ने उसे जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया।
शाम को लता जब घर वापस लौटी तो उसने पति राजेंद्र और बेटी खुशी की हालत देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे और बेटी तथा पिता को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिता बेटी की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद राजेंद्र प्रजापति के परिवार में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications