सरोज खान ने 3 साल की उम्र में शुरू किया था करियर, डांस सिखाने मेरठ के इस इंस्टीट्यूट में आती थीं

मेरठ। बॉलीवुड को एक और झटका लगा है, हिंदी सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद सरोज खान को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था, जो कि निगेटिव आया था। वहीं, सरोज खान के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है।

सरोज खान बॉलीवुड का ऐसा नाम है, जिन्हें हर कोई जानता है

सरोज खान बॉलीवुड का ऐसा नाम है, जिन्हें हर कोई जानता है

सरोज खान बॉलीवुड में ऐसा नाम रहीं, जिन्हें हर कोई जानता है। सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया था। बता दें कि श्रीदेवी- माधुरी से लेकर ऐश्वर्या-करीना तक को अपने इशारों पर नचाने वाली सरोज खान का जीवन बहुत संघर्ष से गुजरा। उनका जन्म 22 नवंबर 1948 को किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी सद्धू सिंह के घर हुआ था। सरोज खान का असली नाम निर्मला साधु सिंह नागपाल था, उनके जन्म के बाद सरोज का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। उन्होंने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत तीन सील की उम्र में की थी। पहली बार वो 'नजराना' फिल्म में श्यामा के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद 1950 के दशक में वो बैकग्राउंड डासंर का काम करती थी।

Recommended Video

    Saroj Khan ने 3 साल की उम्र में शुरू किया था Career, Madhuri Dixit संग हिट रही जोड़ी |वनइंडिया हिंदी
    13 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी

    13 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी

    बी सोहनलाल से 13 साल की उम्र में सरोज खान की शाही हो गई थी, जो पहले से शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता। इसके बारे में बात करते हुए सरोज खान ने कहा था कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि शादी क्या होती है, एक दिन सोहनलाल जी ने गले में काला धागा बांध दिया, जिसके बाद मेरे घरवालों ने कहा कि अब तुम जाओ, ये ही तुम्हारा पति है। उन्होंने अपने पति से डांस सिखा। इसके बाद वो खुद कोरियाग्राफर बनने के लिए चल पड़ीं। पहले वो असिस्टेंट कोरियोग्राफर थीं। इसके बाद 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से वो स्वतंत्र कोरियोग्राफर बन गईं।

    सरोज खान कहती थी-मेरठ के युवाओं में गजब की नृत्य प्रतिभा

    सरोज खान कहती थी-मेरठ के युवाओं में गजब की नृत्य प्रतिभा

    मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मेरठ परतापुर बाईपास के इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में गेस्ट फैकल्टी थीं। यहां वह समय समय पर युवाओं को नृत्य की बारीकियां सिखाने आती रहती थीं। वहीं महाभारत पार्ट-2 की अभिनेत्री शफक नाज़ व फलक नाज़ को सरोज खान ने ही नृत्य सिखाया था। वह हमेशा कहती थी कि मेरठ के युवाओं में गजब की नृत्य प्रतिभा है। मेरठ में तीन से चार बार सरोज खान नृत्य प्रतियोगिताओं को जज करने आई हैं। शोप्रिक्स मॉल में हुए डांस शो को जज करने भी वे मेरठ आई थीं। सनी इंटरटेनमेंट के अलावा वे बीट्स ऑफ डांस के लिए भी शो को मेरठ में जज कर चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+