मेरठ: गहरी नींद में था बेटा, नशेड़ी बाप ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में देर रात नशेड़ी बाप ने मामूली विवाद के बाद घर में सो रहे अपने जवान बेटे की हत्या कर दी। घटना के समय मृतक की मां अपने अन्य बच्चों के साथ अपनी बहन के घर गई थी। सुबह वापस लौटने पर महिला ने घर का मंजर देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाप से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए खून से सने आरोपी के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

Recommended Video

      मेरठ: गहरी नींद में था बेटा, नशेड़ी बाप ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
      drunk father killed his son in meerut

      गहरी नींद में था बेटा, पिता ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

      दरअसल, परतापुर थाना क्षेत्र की ब्रिजविहार कॉलोनी में रहने वाला दयाराम मजदूरी करता है। दयाराम की पत्नी दिनेश के मुताबिक, उसका पति दयाराम शराब और नशे का आदि है। रविवार को दिनेश अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ हापुड़ के हैजा गांव में स्थित अपनी बहन के घर गई थी। इस दौरान घर पर दयाराम और उसका 19 वर्षीय बेटा ललित अकेले थे। एसपी सिटी ने अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि देर रात दयाराम और उसके बेटे ललित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्साए दयाराम ने बिस्तर पर सो रहे ललित की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े और डंडे को छिपा दिया और घर में सो गया।

      बेटे की खून से सनी लाश देख उड़े मां के होश

      सुबह दिनेश घर वापस लौटी तो खून से सनी बेटे की लाश घर में पड़ी देख उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शुरुआती दौर में आरोपी दयाराम ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती करने पर अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल ली। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से खून से सने आरोपी के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+