UP: वीआईपी शादी की तरह रहा मेन्यू, मेहमानों को मिला रिटर्न गिफ्ट, इस रोचक अंदाज में मना डॉग एलेक्स का बर्थडे
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक प्रोफेसर ने अपने डॉग का बर्थडे भव्य तरीके से मनाया। इसमें तीन सौ लोग शामिल हुए।

Meerut News: किसी बच्चे के लिए उसका जन्मदिन खुशी के खजाने से कम नहीं होता। साथ ही मां- बाप के लिए भी सौभाग्य का दिन होता है। पर आज के इस समय में अगर कोई इंसान किसी जानवार को अपने बेटों से बढ़कर दुलार करें तो यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक होना चाहिए। जी हां हम बात करे रहे हैं उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले प्रोफेसर डॉक्टर शमीम अहमद की। शमीम अहमद ने जन्मदिन की पार्टी रखी। तीन सौ से अधिक लोगों को दावत दी। 11 किलो का केट काटा। इतना ही नहीं मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया। इतना सब कुछ उन्होंने अपने किसी बेटे या बेटी के लिए नहीं बल्कि अपने प्रिय डॉग एलेक्स के जन्मदिन पार्टी के लिए किया था।
11 किलो का कटा केक मेरठ के गंगानगर में ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद ने शनिवार को अपने पेट डॉग एलेक्स का तीसरा जन्मदिन मनाया। जन्मदिन इतना शानदार तरीके से होगा यह आप- पास के लोग व वहां आए मेहमानों ने भी नहीं सोचा होगा। शाम हुई मेहमान जुटे। डॉग एलेक्स भी सज- धज कर मेहमानों के बीच आया। हैप्पी बर्थडे टू यू और तुम जियो हजारों साल के गानों के साथ उसका स्वागत हुआ। सामने टेबल पर रखा 11 किलो का केक काटा गया। मेहमानों में केक, टॉफी चॉकलेट वितरित हुआ। व्यवस्था भी ऐसी जो वीआईपी शादी में न हो। मेहमान चाट, टिकिया, फुल्की का आनंद ले रहे थे। छोले भटूरे व चाइनीज फूड का भी लोगों ने स्वाद लिया। खाने के बाद स्वीट डिस व आइसक्रीम का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
मेहमानों को मिला रिटर्न गिफ्ट
डॉग एलेक्स के लिए गिफ्ट लेकर आए मेहमानों को डॉक्टर शमीम अहमद ने खाली हाथ नहीं जाने दिया। सभी मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया। रिटर्न गिफ्ट में एलेक्स के नाम और फोटो वाली दीवार घड़ी, एलेक्स की टीशर्ट, 5 किलो आलू बैग, फोटो फ्रेम सहित अन्य उपहार दिए गये।
लकी पर्सन ऑफ डे
रिटर्न गिफ्ट देने के बाद आए मेहमानों के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया । इसमें फ्रिज उपहार के स्वरुप निकला। मेहमान अनस ने लकी ड्रा जीता।
कोविड में लाए थे घर
डॉक्टर शमीम जिस एलेक्स को अपने बेटे की तरह मानते हैं उसे वह कोविड काल में लाए थे। वह बताते हैं कि मालिक ने उसे कोरोना के समय घर से निकाल दिया था। मैं उसे घर लाया और बेटे की तरह रखता हूं। इसके साथ ही इनके पास 18 आवारा कुत्ते भी हैं। जानवारों से इनका विशेष लगाव है।












Click it and Unblock the Notifications