मौत को मात: 12 साल के बच्चे के कंधे को चीरता हुआ निकला 7 फीट लंबा बांस, डॉक्टरों ने बचाई जान

मेरठ, 29 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सात फीट का बांस 12 साल के बच्चे के कंधे के आर-पार हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बच्चे को जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चे के कंधे से बांस निकाल दिया। फिलहाल, बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

doctors removed bamboo from the shoulder of a 12 year old boy in meerut

खेलते-खेलते छत से बांस पर गिरा बच्चा

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के मामेपुर में रहने वाले आसिफ नोएडा में नौकरी करते हैं। आसिफ का 12 साल का बड़ा बेटा साद 5वीं में पढ़ता है। बुधवार की दोपहर साद अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि छत की एक तरफ टिन शेड है जो टूटा था। खेलते-खेलते साद अचानक टिन शेड से नीचे गिर गया, जहां नीचे खड़ा सात फीट का बांस उसके कंधे को चीरता हुआ पार निकल गया और कंधे में फंस गया।

तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कंधे से निकाला बांस

चीख-पुकार के बीच लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बच्चे के कंधे में बांस फंसा देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही साद के पिता आसिफ और मां मुशर्रफ व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर डॉक्टर्स ने भी माथा पकड़ लिया। फिर तुंरत सर्जरी की। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्चे के कंधे से बांस को निकाला गया। डॉक्टरों का कहना है कि इस हादसे में बच्चे के फेफेड़े थोड़े डैमेज हुए हैं, लेकिन ऑपरेशन के बाद वह खतरे से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+